0 सरकारी बताकर लोग कर रहे कब्जा, विरोध करने पर मिल रही धमकी0 चंद्रमेढा का मामला


जरही/चंद्रमेढा। ग्राम पंचायत चंद्रमेढा  की महिला को भूमि के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है। बताया गया है कि ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत चंद्रमेढा मेन रोड पर स्थित जमीन पटवारी हल्का नंबर 25 तहसील भैयाथान  खसरा नंबर 131 रकबा 0.20 है को महिला उर्मिला दुबे के द्वारा सार्वजनिक हित मे बाजार लगाने के लिए दिया गया था। लेकिन धीरे-धीरे कुछ लोगों के द्वारा उर्मिला दुबे के जमीन पर कब्जा करके घर बना लिया गया। जिसका महिला के द्वारा विरोध किया गया और महिला के पुत्र के द्वारा जिस जमीन पर बाजार लगता था उस जमीन पर हल चलवा दिया गया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा जिला प्रशासन से की गई थी। मंगलवार को उक्त स्थान पर तहसीलदार भैयाथान व पटवारी उपस्थित होकर जमीन का मुआयना किए और पट्टे की जांच की गई तो जमीन उर्मिला दुबे के नाम पर पाया गया। जिसका पट्टा लगभग 40 साल पुराना है जिसे ग्रामीण और ग्राम पंचायत के सरपंच के द्वारा सरकारी बताकर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।  उर्मिला दुबे और उनके पुत्र को आए दिन धमकियां दी जाती है कि यह सरकारी जमीन है यहां बाजार लगता है और बाजार ही लगता रहेगा। जबकि महिला उर्मिला दुबे के अनुसार  यह जमीन उनके द्वारा सार्वजनिक हित के लिए बाजार लगाने के लिए दिया गया था। लेकिन कुछ लोग धीरे-धीरे करके जमीन पर कब्जा कर घर बनाना चालू कर दिए। जिसके कारण अब इस जमीन को वह वापस लेना चाहती है। महिला ने कहा कि  यह उसके  पट्टे की जमीन है अगर बाजार ही लगना है तो मैं खुशी से दूंगी लेकिन यहां पर बने तीन घर तोड़े जाए और मेरे जमीन पर जब बाजार लगे तो इसकी ग्राम पंचायत के द्वारा बाजार लगाने वालों से टैक्स वसूला नहीं जायेगा क्योंकि यह मैं अपनी जमीन राजामंदी से दूंगी।

Categorized in: