रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के दूरस्थ गांव विमलापुर के 22 वर्षीय आरजू यादव का 29 वां नया एल्बम “राजस्थानी घाघरा” के रिलीज होने के साथ ही 48 घंटे के अंदर दो लाख से अधिक व्यू गया। जिले के ग्रामीण अंचल के कलाकार को पहली बार इतनी लोकप्रियता हासिल हुई है जिसकी लोगों ने सराहना की है।

बचपन से ही कला संगीत में रुचि रखने वाले आरजू यादव डेढ़ वर्षो से अपना एल्बम निकाल रहे हैं वही वह रामानुजगंज में संगीत विद्यालय चलाने वाले पवन पांडे के सानिध्य में संगीत की शिक्षा ली जिसके बाद वह संगीत की अन्य बारीकियों से रूबरू हुए वह निषाद चैनल से अपना नया वीडियो एल्बम राजस्थानी घाघरा रि
लीज किया। इस वीडियो एल्बम के रिलीज होने के 48 घंटे के अंदर ही दो लाख से अधिक व्यू गया। राजस्थानी घाघरा भोजपुरी लोकगीत है जिसे लोगों की खूब सराहना मिल रही है।

Categorized in: