रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पचावल में सचिव के स्थानांतरण को लेकर लेकर गांव के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में आक्रोश है जनपद सदस्य सरपंच उप सरपंच पंच सहित ग्रामीणों का संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन जिला पंचायत सीईओ को सौंपकर स्थानांतरण रोके जाने की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा था वर्तमान सचिव के स्थानांतरण हो जाने से विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी एवं जिस सचिव का स्थानांतरण किया गया है पूर्व में विवादित भी रहे हैं ऐसा आरोप जनप्रतिनिधियों ने लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पर पचावल में पदस्थ रहे अशोक गुप्ता का स्थानांतरण डिंडो कर दिया गया वहीं रामखेलावन रवि का स्थानांतरण पचावल में किया गया जब से अशोक गुप्ता का स्थानांतरण किया गया है तभी से जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है सरपंच सुखवंती देवी ने बताया कि अशोक गुप्ता के रहने से यहां विकास कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा था अनावश्यक रूप से यहां पर रामखेलावन रवि का स्थानांतरण कर दिया गया जबकि वह पूर्व से विवादित रहे हैं उनके यहां आने से विकास कार्य अवरुद्ध होंगे जिस गति से विकास कार्य हो रहे थे उस पर अंकुश लगेगा।शुखवंती देवी ने कहा कि पूरा गांव अशोक गुप्ता के कार्यों से संतुष्ट था ऐसे में अनावश्यक स्थानांतरण निश्चित रूप से इसे विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी एवं जिस मनोबल से हम सभी कार्य कर रहे थे वह टूटेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री नंदलाल सिंह एवं उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने भी स्थानांतरण रोके जाने की मांग की है।

विवाहित पंचायत रहा है पचावल, आईएएस अधिकारी आए थे जांच में…….. ग्राम पंचायत पचावल पूर्व में विवादित पंचायत रहा है भाजपा के शासनकाल के दौरान जब नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंह देव सनावल आए थे तब एक हजार से अधिक संख्या में ग्रामीणों ने टीएस बाबा से मुलाकात करके गांव में हुए भ्रष्टाचार के जांच की मांग की थी तब उन्होंने इस संबंध में तत्कालिक रामानुजगंज एसडीएम एवं आईएएस अमृत विकास टोपनो से जांच करने के लिए चर्चा की थी जिसके बाद आईएएस अधिकारी यहां जांच के लिए आए थे।

स्थानांतरण नहीं रुका तो करेंगे आंदोलन……. ग्राम पंचायत की सरपंच उपसरपंच पंच सहित ग्रामीणों ने कहा कि यदि अशोक गुप्ता का स्थानांतरण नहीं रुकता है तो हम सभी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। विवाद के कारण ही रामखेलावन रवि के पचावल स्थानांतरण होने के बाद भी अभी तक प्रभार नहीं दिया जा सका है। जबकि स्थानांतरण हुए 1 माह से अधिक का समय बीत गया।

नहीं होगा तालमेल तो कैसे होगा विकास…… जिस प्रकार जनप्रतिनिधियों एवं स्थानांतरित हुए सचिव के बीच ठन गई । यदि वे यही कार्य करते हैं तो आगे भी टकराव बना रहेगा ऐसे में गांव का विकास कैसे होगा समझा जा सकता है।

Categorized in: