बलरामपुर जिले के बघिमा ढाबे से फरार नक्सली के गिरफ्तार मामले में पुलिस ने बताया कि फरार नक्सली अनिल यादव पिता रंजन यादव झारखंड से आकर यहां रुका हुआ था। वहीं मुखबिर से सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिस पर तत्काल संज्ञान बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत कतलम के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनोज तिर्की के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बरियों रजनीश सिंह के द्वारा बल लेकर एवं सुरक्षा उपायों को देखते हुए तत्काल बघिमा स्थित रविंद्र सिंह के ढाबे को घेराबंदी करते हुए अनिल यादव को पकड़ा गया। हथियार होने की संभावना को देखते हुए ढाबे की तलाशी ली गई। ढाबा तलाशी के दौरान ढाबा मालिक रविंद्र शर्मा के कब्जे से 1 लोहे की खुखरी, 1 फरसा, 1 लोहे की तलवार,1 एयर गन के साथ कुल ₹6102 के कीमती शराब जप्त किया गया। ढाबा संचालक रविंद्र शर्मा के विरुद्ध आबकारी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट महामारी एक्ट एवं भादवी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामला नक्सल से संबंधित होने से मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कि जाकर मामले में और कुछ खुलासे होने की संभावना पर आरोपियों को पुलिस रिमांड 31/05/2021 तक लिया गया है। आरोपियों की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद ही मामले का खुलासा होने की बात की जा रही है।

Categorized in: