मनेंद्रगढ़ । मनेन्द्रगढ़ जनपद क्षेत्र के खरला ग्राम में कुष्ठ रोगी और केराबहरा ग्राम में अनुवांशिक आँख की बीमारी के बारे में जानकारी मिलते ही जिले के स्वास्थ्य विभाग के टीम को लेकर जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह संबंधित ग्राम पहुँचे । मिली जानकारी के अनुसार केल्हारी से 8 किमी दूर केलुआ ग्राम पंचायत का एक ग्राम है खरला जहाँ पर राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पंडो जनजाति के लोग निवास करते हैं । इन्ही परिवारों में से 4 लोग विगत 15 वर्षों से कुष्ठ रोग से पीड़ित हैं। तो वहीं दूसरे ग्राम केराबहरा में 70 से ज्यादा लोग आँख की रोशनी चले जाने की आनुवांशिक बीमारी से ग्रसित हैं। जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ के अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने सोमवार को जिले के कुष्ठ नियंत्रण अधिकारी डॉ चिकंजुरी और आंख के डॉक्टर सेंगर और स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर स्वयं संबंधित ग्राम में पहुँचे। खरला ग्राम में कुष्ठ रोगियों का इलाज सतत चल रहा है।और आज भी डॉ विनय की उपस्थिति में चिकित्सकों ने जाँच और दवा दिया। तो वहीं केराबहरा ग्राम में आनुवांशिक ग्लूकोमा बीमारी का जानकारी मिला है इनके समुचित इलाज के लिए जनपद अध्यक्ष डॉ विनय ने अधिकारियों को निर्देशित किया। इनके इलाज में गहन जाँच की जरूरत है जिससे एक डेटा तैयार हो और पता लगाया जा सके कि वंशानुगत ग्लूकोमा कुछ विशेष परिवारों में ही क्यों हो रहा है। पीने के पानी, राशन और पेंशन की जानकारी भी डॉ विनय ने लिया इस संबंध में खरला ग्राम में सोलर हैंड पंप और केराबहरा ग्राम में हैंड पंप लगाने के लिए राज्यमंत्री गुलाब कमरो ने आश्वाशन दिया है। राशन पेंशन में किसी भी प्रकार से गड़बड़ी का शिकायत नहीं मिला। स्वास्थ्य टीम के साथ क्षेत्र के जनपद सदस्य मकसूद आलम और सरपंच उपस्थित रहे।

Categorized in: