रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)– कांग्रेस पार्टी द्वारा कूट रचित दस्तावेज के सहारे टूलकिट बनाकर देश विरोधी षडयंत्र रचते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे भारत देश की छवि को खराब करने एवं टूलकिट संयंत्र की सच्चाई को उजागर करने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराये जाने के विरुद्ध आज भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ सरगुजा संभाग के प्रभारी व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ रामानुजगंज थाने पहुंचकर कांग्रेस सरकार द्वारा कराए चलाए जा रहे दमन चक्र का नारेबाजी के साथ जमकर विरोध किया एवं गिरफ्तारी देने पहुचे।

इस संबंध में रमन अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा को बदनाम करते करते अब देश को बदनाम करने पर उतारू हो गई है कांग्रेस ने टूलकिट के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है इतना ही नहीं कांग्रेस के टूलकिट षडयंत्र का भंडाफोड़ कर सच्चाई को उजागर करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह वह हमारे वरिष्ठ नेताओं के के विरूद्ध फर्जी एफआईआर भी दर्ज कराई गई है जो कि छत्तीसगढ़ सरकार की अलोकतांत्रिक एवं तानाशाही रवैया का परिचायक है। कांग्रेस इस प्रकार का कृत्य कर अराजकता एवं अशांति का वातावरण निर्मित करते हुए भय दिखाना चाहती है कांग्रेस का कृत्य लोकतंत्र की हत्या एवं व्यक्ति के अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या का प्रयास है। हम छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी सरकार के द्वारा किए जा रहे अलोकतांत्रिक कार्रवाही की घोर निंदा करते हैं। प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सरगुजा संभाग प्रभारी रमन अग्रवाल के साथ थाने पहुंचकर गिरफ्तारी देने वालो में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता, अरुण केसरी, जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव, शैलेश गुप्ता, प्रमोद कश्यप भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनोज यादव, दयाल विश्वास,विजय रावत, अनूप कश्यप, अजय यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।

पैदल मार्च कर भूपेश बघेल सरकार के विरोध में जमकर की नारेबाजी……… पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित अन्य नेताओं के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज किए जाने के विरोध में भाजपा नेताओं के द्वारा पैदल मार्च करते हुए छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार के विरोध में जमकर की नारेबाजी।

लंबे समय के बाद भाजपा दिखी एकजुट……. नगर में भाजपा कई खेमों में बटी देखती रही है वही आज भूपेश बघेल सरकार के विरोध में हुए विरोध प्रदर्शन में भाजपा में एकजुटता देखी गई नगर के सभी प्रमुख भाजपा नेता एकजुट दिखे।

Categorized in: