0भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर किया आक्रोश व्यक्त

0 प्रदेश की भूपेश सरकार को जमकर कोसा

सूरजपुर।प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टूल किट विवाद के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे छत्तीसगढ़ में मतदान केंद्र स्तर पर धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल,भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री व नगर पालिका उपाध्यक्ष रितेश गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं ने भैयाथान रोड में भूपेश सरकार तथा कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और आक्रोश व्यक्त किया।इस दौरान भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा रोज सुबह कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और कुछ उनके समर्थक देश विदेश के बुद्धिजीवी वर्गों को ट्वीट करके टूल किट के औजार की तरह यह कहा जाता था कि हमें भारत को बदनाम करना है और मोदी को भी बदनाम करना है।इस दौरान भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने के लिए इतने निचले स्तर पर चले गए कि उनके द्वारा शर्मनाक ढंग से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को इस कोरोना के महामारी में अभद्र भाषा में ट्वीट करके देश को बदनाम करने का शर्मनाक कार्य किया है। और कहीं ना कहीं इनकी मंशा इस देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की थी। भाजपा के विरोध करने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तिलमिला उठे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी सहित अन्य नेताओं के खिलाफ एफ आई आर रजिस्टर करा दिया। इसलिए छत्तीसगढ़ का हर भाजपा कार्यकर्ता यह कह रहा है कि मैं भी रमन और मुझे भी गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष देव गुप्ता रामजी साहू, विष्णु सोनी, दिलीप साहू, पटेल,रोशन गुप्ता,महेंद्र साहू,पप्पू गुप्ता, उपस्थित रहे।

0 किसान मोर्चा ने किया हेल्प डेस्क प्रारम्भ

किसान मोर्चा के जिला महामंत्री कपिलदेव पांडेय ने बताया कि किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा के आला नेताओ के खिलाफ कराये गए एफआईआर के विरोध में घर घर मे धरना देकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इसके आलावे मोर्चा ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए इस संकट काल मे लोगो की मदद हेतु रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम पटना में हेल्प डेस्क की शुरुवात की।पटना उप स्वास्थ्य केन्द्र में हेल्पडेस्क का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकरण साहू, जिला महामंत्री कपिल पाण्डेय की उपस्थिति में किया गया इस दौरान लोगों को मास्क सेनेटाइजर, बिस्किट, साबुन का भी वितरण किया गय। इसअवसर पर किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संत साहू, जगदीश सिंह, मदन सारथी, अंत जायसवाल मौजूद रहे।

0 ओड़गी में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन

भाजपा पदाधिकारियों पर एफ आर आई के विरोध में ओड़गी मंडल ने राज्य के भूपेश सरकार के खिलाफ सभी शक्ति केंद्र व पोलिंग बूथों में तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी , उपाध्यक्ष संतोष सिंह , पुष्पेंद्र गुर्जर, मंडल महामंत्री प्रवीण गुर्जर, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी मोहन राम राजवाड़े , जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह , जिला सह मीडिया प्रभारी प्रदीप द्विवेदी, महिला भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीता यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव कुमार, राजवाड़े, किसान मोर्चा महामंत्री ऋषि राज गुर्जर, नीरज गुर्जर ,शशांक सिंह, विजय गुर्जर, त्रिलोकचंद, व भाजपा मंडल के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी धरना प्रदर्शन में शामिल रहे।

Categorized in: