दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- लॉकडाउन की स्थिति में भी चोरों का हौसला बुलन्द है। लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे पुलिस की नाक में दम कर रखा है। मामला भटगांव थाना का है। पिछले दिनों में अज्ञात चोरों ने एक घटना को अंजाम दिया था, हालांकि पुलिस ने उस मामले पर जल्द सफलता हासिल की थी। बता दे कि भैयाथान विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित हाई स्कूल विद्यालय सलका में चोरी की मामला सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात्रि की बताई जा रही है, जब प्राचार्य लालचंद सिंह बुधवार को सुबह 10 बजे स्कूल में गए तो मेन गेट की ताला सुरक्षित मिली, जब आगे बढ़े तो उनकी नजर अचानक स्टोर रूम की ओर पड़ी तो ताला टूटा हुआ मिला अंदर प्रवेश कर देखा तो अज्ञात चोरों के द्वारा एक नग कंप्यूटर सेट, एक नग कलर फोटो प्रिंटर, एक नग फोटो कॉपी प्रिंटर, पांच नग पंखा अज्ञात चोरों के द्वारा पार कर दिया गया है। प्रचार्य के रिपोर्ट पर भटगांव पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत कार्यवाही कर चोरों की तलाश में लगी हुई है।

Categorized in: