रामानुजगंज:(विकाश कुमार केशरी)– टूलकिट (गुप्त दस्तावेज) बनाकर देश के खिलाफ षड्यंत्र रचने का साज़िश एवं विदेशी मिडिया के सामने देश को कमज़ोर करने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने की गुप्त दस्तावेज का पर्दाफाश होने पर लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी कि बात करने वाले आज पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी सहित भाजपा नेताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए। विरोध में आज कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया गया इसमें राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के घर पर धरना प्रदर्शन में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर रामविचार नेताम ने कहा कि जब जब कांग्रेस विपक्ष में रहता है तो इस प्रकार घटिया क्रियाकलाप करती है।टूलकिट गुप्त दस्तावेज के पर्दाफाश होने पर साबित हुआ कि साजिश थी कि देश के प्रधानमंत्री को बदनाम किया जाए यहां तक के देश को बदनाम विदेशी मीडिया के सामने कमजोर किया जाए और इस टूलकिट को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के द्वारा ट्वीट किया जाता है तो उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करवाई जाती है यही कांग्रेस पार्टी की चरित्र है लेकिन जब भी राष्ट्र की बात होगी नरेंद्र मोदी की बात होगी हम पीछे नहीं हटेंगे पूरे प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ताओं ने ट्वीट किया है सभी को पर एफआईआर दर्ज करो और हमें भी गिरफ्तार करो भूपेश बघेल । हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है देश को बदनाम प्रधानमंत्री को बदनाम हम नहीं होने देंगे और यह लड़ाई जारी रहेगी। कोरना संकट में इस आपदा की घड़ी में हम सभी एकजुट होकर लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन कांग्रेस की सरकार ने वैक्सीन के ऊपर भी घटिया राजनीति की इनकी यह चरित्र पूरे प्रदेश की जनता जानती है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पूर्व मंत्री राजेश मूणत अभिषेक सिंह सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे।

Categorized in: