अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। कांग्रेस का टूलकिट उजागर होने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाने की पहल का प्रदेश भर में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुरजोर विरोध कर रही हैं. तथा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ ने भूपेश हमें भी गिरफ्तार करो का हाथों में पोस्टर थामें सरकार के गतिविधियों को उजागर करने एकजुट होकर अपने – अपने घरों में सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन शुक्रवार को किया. इस कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के विशेष आमंत्रित सदस्य व सह प्रभारी जिला संगठन भाजपा जशपुर रामकिशुन सिंह व श्री सिंह के पुत्र बलरामपुर जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह ने भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ घरों के सामने प्रदर्शन किया.

Categorized in: