छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्डने प्रविष्टियां की आमंत्रित

मनेंद्रगढ़ ।छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड रायपुर द्वारा पर्यावरण एवं जैव- विविधता संरक्षण में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आकर्षक नकद पुरस्कार का प्रावधान रखा गया है । प्रतियोगिता एवं प्रविष्टि भेजने की लिंक वेबसाइट की जानकारी राष्ट्रीय हरित वाहिनी के जिला समन्वयक सतीश उपाध्याय के व्हाट्सएप नंबर- 93 00091 563 के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए जिला समन्वयक सतीश उपाध्याय ने बतलाया कि- छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड जो छत्तीसगढ़ की संरक्षित भूमि , जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है ।,इस जैव विविधता बोर्ड के द्वारा तीन विषयों पर पृथक पृथक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।जिसमे फोटोग्राफी प्रतियोगिता, निबंध लेखन, एवं पोस्टर प्रतियोगिता शामिल है। प्रतियोगिता के द्वारा छत्तीसगढ़ के समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण हेतु जनमानस तैयार किया जा रहाहै। श्री उपाध्याय ने बतलाया कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता का विषय- “छत्तीसगढ़ की अदभुत जैव विविधता “-“रखा गया है। वही निबंध प्रतियोगिता का विषय-” जैव- विविधता एवं स्थानीय चिकित्सा परंपराएं-” रखा गया है । पोस्टर प्रतियोगिता का विषय-” छत्तीसगढ़ की समृद्ध जैव विविधता “- है । प्रतियोगिता के लिए आयु वर्ग का कोई बंधन नहीं है । प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 18 मई निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों को अपनी एंट्री पीडीएफ या जेपीजी फॉर्मेट में भेजना होगा । निबंध प्रतियोगिता की अधिकतम शब्द सीमा -1000 शब्द रखी गई है, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को हाथ से लिखे हुए निबंध की क्लियर फोटो या बड़े डाक्यूमेंट्स फॉर्मेट में भेजना होगा। फोटोग्राफी के लिए प्रथम पुरस्कार दस हजार , निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पाॅच हजार दिए जाएंगे ।यह प्रतियोगिता राज्य स्तर पर आयोजित की जा रही है इसके अतिरिक्त प्रथम द्वितीय पुरस्कार की भी व्यवस्था है ।साथ ही 10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान आने पर राष्ट्रीय हरित वाहिनी के जिला समन्वयक सतीश उपाध्याय द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

Categorized in: