मनेंद्रगढ़ ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के कांग्रेसी पार्षद अनिल प्रजापति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पत्रकार, वकील सहित फ्रंटलाइन वर्कर की लिस्ट में सब्जी वाला, बस चालक, आंगनबाड़ी, मितानिन, पंचायत सचिव, पंचायत कर्मी, पी. डी. एस. दुकान प्रबंधन, कोटवार, राज्य सरकार के कर्मचारी, राज्य पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग के कर्मचारी शामिल किया गया है जो अच्छा निर्णय है ! लेकिन नगरीय निकाय के पार्षद जो कि वार्ड की जनता को समस्त योजनाओं का लाभ दिलाने , मच्छरदानी बितरण, आयुष्यमान कार्ड, गरीबी रेखा कार्ड, सामान्य राशनकार्ड, मृत्यु प्रमाण, जन्म प्रमाण पत्र, गैस सिलेंडर, वार्ड में गली गली घूम कर रोड सफाई कराना, नाली सफाई कराना, आदि जनता से डायरेक्ट सम्बन्ध रखने वाले कार्य कराते हैं लेकिन पार्षदों को फ्रंटलाइन वर्कर नहीं माना गया है ! पार्षद अनिल प्रजापति ने मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल सहित प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से पार्षदों को भी टीकाकरण में फ्रंटलाइन वर्कर की तरह प्राथमिकता दिए जाने की मांग की है जिससे पार्षदों एवं उनके परिवारों को टीकाकरण सुविधा का लाभ मिल सके !

Categorized in: