*

*सांसद श्रीमती महंत, संसदीय सचिव श्रीमति अम्बिका, सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक श्री कमरो एवं मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी वर्चुअली होंगे शामिल*

कोरिया 11 मई 2021/ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव कल 12 मई को अपरान्ह 12 बजे कोरिया जिले में स्थापित वायरोलॉजी लैब एवं यहां तैयार बीएसएल-2 आरटी-पीसीआर लैबोरेट्री का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, सविप्रा उपाध्यक्ष एवं भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) रायपुर द्वारा कोरिया जिले में स्थापित वायरोलॉजी लैब में तैयार बीएसएल-2 आरटी-पीसीआर लैबोरेट्री में SARS CoV-2 कोविड-19 संक्रमण की जांच आरटी-पीसीआर के ज़रिए करने की मंजूरी दे दी गयी है। जिससे जिले में शीघ्र टेस्टिंग एवं रिपोर्ट प्राप्त की जा सकेगी एवं मरीजों को चिकित्सा उपलब्ध कराना आसान होगा।

Categorized in: