रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कोरोना संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन के कारण जहां सभी लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं वही बच्चे भी घरों में रहते रहते बोर होने लगे हैं परंतु इसी बोरियत में उनकी सृजनात्मकता भी बढ़ रही है नगर के वार्ड क्रमांक 8 की मासूम उर्वी केशरवानी एवं अंशिका केसरवानी दोनों बहने भी कोरोना से परेशान है उसने एक पेंटिंग बनाई जिसमें उसने दर्शाया कि कोरोना को जंजीरों में कैद कर ली है और वह खुले में घूम रही है। बच्ची का दर्द उसके पेंटिंग से झलकता है।
नगर के वार्ड क्रमांक 8 की दोनों मासूम बहने कोरोना को लेकर शुरू से ही बहुत सजग है अपने मम्मी पापा को बाहर घूमने नहीं जाने के लिए हमेशा हिदायत देते ही रहती है वही माक्स पहनने के भी मासूम नसीहत देना बार-बार नहीं भूलती यहां तक की कोरोना को लेकर समाचार भी देखती है वही जब कुछ जरूरी जानकारी समझ में आता है तो तुरंत मम्मी पापा को भी उसे बताती है उर्वी एवम अंशिका की जागरूकता कोरोना को लेकर इस बात से ही समझा जा सकता है कि वह जब से लॉकडाउन लगा तब से वह अपने घर से बाहर तक नहीं निकली यहां तक की अपने मम्मी पापा के साथ अपने बड़े मम्मी एवं बड़े पापा को भी बाहर नहीं निकलने के लिए बार-बार कहते रहती है हालांकि वह दूसरों को नसीहत तो देती है बाहर नहीं निकलने के लिए लेकिन उसके बाहर नहीं निकलने एवं नहीं खेल पाने का दर्द उसके पेंटिंग में झलका जिसमें उसने कोरोना को जंजीरों में जकड़ कर बाहर खुले आसमान के नीचे खेल रही है। बच्चों के खुले आसमान के नीचे नहीं खेल पाने का दर्द पेंटिंग में झलकता है।

Categorized in: