रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- सरगुजा संभाग के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में एक वार्ड क्रमांक 7 निवासी बच्चू सिंह उम्र 105 वर्ष का निधन आज ह्रदय गति रुक जाने से हो गया। बच्चू सिंह 1940 में कांग्रेस के रामगढ़ अधिवेशन में सम्मिलित हुए थे, इस अधिवेशन में स्वतंत्रा सेनानी सुभाष चंद्र बोस भी सम्मिलित हुए थे। भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में भी सम्मिलित हुए थे वही रामानुजगंज थाने में ब्रिटिश झंडा को निकालकर भारत का झंडा लहराने के जुर्म में इनकी जेल जाने की स्थिति थी परंतु इनकी शादी तत्कालिक थाने के जमादार शंभू सिंह की बेटी से तय होने के कारण जेल नहीं गए थे। ये क्षेत्र में नेताजी के नाम से प्रसिद्ध है वे आजादी के पूर्व ब्रिटिश शासन के खर्च पर मैट्रिक की परीक्षा गया से पास कीए थे। उनका अंतिम संस्कार नगर के मुक्तिधाम में किया गया जहां मुखाग्नि पुत्र वीरेंद्र बहादुर सिंह ने दी।

Categorized in: