अध्यक्ष शुभम अग्रवाल व उनकी टीम के प्रयास से रोजाना लोगों को उपलब्ध हो रहा ऑक्सीजन

अम्बिकापुर ! पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है ऑक्सीजन की कमी से हर कोई परेशान है अस्पतालों के साथ-साथ घर पर आइसोलेट मरीजों को भी ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मारवाड़ी युवा मंच अंबिकापुर लोगों के लिए वरदान बन कर सामने आया व इमरजेंसी ऑक्सीजन सेवा प्रारंभ कर लोगों को जीवन दान देने का काम कर रहा है। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने बताया कि पूरे देश में ऑक्सीजन की कमी लगातार अखबारों के माध्यम से पढ़ रहा था तभी अम्बिकापुर में सेवा कार्य करने की इक्षा हुई। पिछले लॉकडाउन में हमने राम रसोई के नाम से जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराया। इस लॉकडाउन में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए विचार आया कि क्यों ना होम आइसोलेट हो रहे मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए।शुभम ने बताया कि अस्पताल में तो ऑक्सीजन भरपूर मात्रा में है मगर अस्पताल में बेड खाली ना होने की वजह से अपने घरों में आइसोलेट हुए लोगों को ऑक्सीजन कम होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।इसे देखते हुए हमने ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा प्रारंभ की।शुभम बताते हैं कि अभी तक सैकड़ों लोगों को हमारे माध्यम से ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जा चुका है व आगे भी उपलब्ध कराया जाएगा।मंच की सिलेंडर सेवा अजय केडिया,रोमी बंसल व सौरभ केडिया भी देख रहे हैं।

सिर्फ लागत शुल्क पर उपलब्ध कराया जाता है सिलेंडर गरीबों को मिलता है निशुल्क

मंच के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने बताया कि हम लागत शुल्क पर ही लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं।ऑक्सीजन गैस के साथ-साथ ऑक्सीजन मास्क भी देते हैं,बाजार में ऑक्सीजन मास्क की कमी को देते हुए हमारे माध्यम से ही कंपलीट सेटअप मरीज को दिया जाता है।अगर कोई गरीब निर्धन हमसे संपर्क करता है तो उसे निशुल्क भी उपलब्ध कराया जाता है।

डॉक्टर की लिखी पर्ची देख कर ही देते हैं सिलेंडर

शुभम अग्रवाल ने बताया कि अगर हमसे कोई भी सिलेंडर के लिए संपर्क करता है तो हमारे द्वारा आधार कार्ड,फोटो और मरीज का डॉक्टर की पर्ची मांगा जाता है और उसके ऑक्सीजन लेवल के हिसाब से ही उसे सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है।

मा.यु.मं के द्वारा प्रदेश में हज़ारों व देश मे लाखों सिलेंडर की सेवा

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा पूरे प्रदेश में हज़ारों व देश मे लाखों सिलेंडर की सेवा पिछले कई वर्षों से देता आ रहा है।अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने बताया कि अम्बिकापुर शाखा द्वारा भी पूर्व में ऑक्सीजन सिलेंडर सेवा दी जा रही थी मगर किसी कारणवस कुछ वर्षो से सेवा बंद थी मगर फिर से हमने अधिक सिलेंडर के साथ सेवा प्रारम्भ की है व निरंतर चलेगी।

Categorized in: