0 बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर 20 मिनट में ऑक्सीजन पहुँचा बैकुंठपुर

चंचलेश श्रीवास्तव – सूरजपुर ।……तो आक्सीजन के बगैर कोरिया में मच जाता हाहाकार,कोरिया जिले में आक्सीजन की कमी को देखते हुए आज यहां भरतपुर विधायक व कोरिया कलेक्टर खुद पूरी टीम के साथ सम्भाग के एक मात्र ऑक्सीजन प्लांट नयनपुर में आ पहुचे ओर तत्काल व्यवस्था बना कर बेंकुठपुर के लिए आक्सीजन भेजा गया।हालांकि इस बीच आक्सीजन प्लांट के संचालक के इस बात पर की वह प्लान्ट बन्द कर दे रहा है पूरे सम्भाग में हड़कम्प मच गया आनन फानन में सूरजपुर, अम्बिकापुर व कोरिया के प्रशासनिक टीम ने हस्तक्षेप किया और प्लांट संचालक की समस्या सुनी और तत्काल वहां मजदूरों की अतिरिक्त व्यवस्था कर मामले को शांत कराया गया।इसके बाद अम्बिकापुर, कुनकुरी व कोरिया आक्सीजन रवाना किया गया है।बताया गया है कि गुरुवार की सुबह कोरिया जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय अस्पताल से सिलेंडर लेने के लिये एक वाहन को नयनपुर स्थित ऑक्सीजन प्लांट में भेजा गया था उसी समय अम्बिकापुर से भी एक निजी अस्पताल का वाहन उक्त प्लांट में ऑक्सीजन लेने पहुंच गया। दोनों अस्पताल से पहुंचे कर्मचारी सिलेंडर की मांग करने लगे, उस समय प्लांट में उपस्थित संचालक मजदूरों की समस्या बताते हुए आक्सीजन उत्पादन को लेकर ही हाथ खड़े करने लगा और सिलेंडर ले जाने के लिये उन्होनें दोनों अस्पताल से आये कर्मचारियों को थोड़ा इंतजार करने के लिये कहा। इसपर अस्पताल कर्मचारी संचालक से तू,तू-मैं,मैं करने लगे। । इस बात की जानकारी सूरजपुर, कोरिया तथा अम्बिकापुर जिला प्रशासन को दी गयी जिसके बाद मौके पर सूरजपुर तथा अम्बिकापुर जिला प्रशासन की टीम पहुंची। प्रशासनिक अमले से चर्चा करते हुए प्लांट संचालक ने बताया कि वर्तमान समय में प्रतिदिन लगभग 1000 ऑक्सीजन सिलेंडरों की खपत हो रही है। मगर मजदूरों की तंगी के कारण वे इसकी आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। वहीं प्लांट संचालक का कहना था कि एक-दो दिन पूर्व निजी अस्पताल से पहुंचे कर्मचारियों द्वारा प्लांट के कर्मचारियों से मारपीट कर जबरन ऑक्सीजन सिलेंडर ले जाया गया था। मौके पर उपस्थित भरतपुर विधायक गुलाब कमरो तथा तीनों जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने प्लांट संचालक को मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन देकर ऑक्सीजन उत्पादन हेतु तत्काल मजदूर उपलब्ध कराया जिसके बाद वहां काम शुरू हो सका।बताया गया है कि कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर स्वयं भी मौके पर पहुचे थे और उन्होंने इस मामले में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक से चर्चा कर मजदूरों की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।इस बीच सूरजपुर एसडीएम पुष्पेंद्र शर्मा तहसीलदार नन्द जी पांडेय आदि भी मौजूद थे। तहसीलदार ने तत्काल पहल करते हुए 10 मजदूरों की व्यवस्था बना कर प्लांट में ही रहने के निर्देश दिये है। इस पहल के बाद पूरे मामले का पटाक्षेप हो सका।


0 कोरिया जिले में तत्काल भेजे गये 18 सिलेंडर
पूरा मामला शांत होने के बाद बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय अस्पताल के लिये 18 सिलेंडर गाड़ी में लोड कर भेज गये। बताया जा रहा है कि शासकीय अस्पताल में केवल आधे घंटे का और ऑक्सीजन बैक-अप बचा हुआ था मगर किसी तरह ठीक समय पर गाड़ी ऑक्सीजन लेकर अस्पताल पहुंच गयी। यदि गाड़ी पहुंचने में थोड़ी और लेट हो जाती तो कोरिया जिला मुख्यालय में भी ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मच जाता। सूरजपुर से बैकुण्ठपुर तक गाड़ी भेजने के लिये प्रशासन ने ग्रीन कॉरिडोर बनवाया था जिससे मात्र 20 से 25 मिनट के भीतर ही गाड़ी अपने गंतव्य तक पहुंच गयी।


0 यहां गए इतने सिलेण्डर
 बताया गया है कि गुरुवार को अम्बिकापुर के विभिन्न अस्पतालों हेतु 397, कोरिया जिले में 117 व कुनकुरी के लिए 50 आक्सीजन सिलेण्डर भेजे गए है।

Categorized in: