बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत चंपापुर के शासकीय उचित मूल्य दुकानदार एवं उचित मूल्य दुकान के समूह के अध्यक्ष लालती ने आज मीडिया से बात करते हुए बताया है कि कुछ दिनों से असामाजिक तत्व के लोगों के द्वारा गांव में भ्रम फैलाया जा रहा है कि उचित मूल्य दुकान के संचालक लापरवाह तरीके से दुकान संचालित कर रहे हैं यह बात गलत है यहां पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है जबकि महीने के सभी दिन लोगों को राशन उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन कुछ लोग हमें परेशान करने एवं बदनाम करने के लिए भ्रमित बाद फैला रहे हैं उन्होंने यह भी बताया है कि कुछ दिन पूर्व दीपक समूह की बैठक हुई थी जहां पर कुछ लोग पहुंच कर धमकी देते हुए कहा था कि आप लोगों की समूह दो-तीन माह से ज्यादा उचित मूल्य दुकान नहीं चला पाएंगे और आप सभी समूह के सदस्यों को परेशान करके रख देंगे वही अध्यक्ष ने कहा कि हमारे समूह के लोगों को षडयंत्र पूर्वक बदनाम किया जा रहा है और हमारे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है हम सभी समूह के सदस्य शासन प्रशासन के सभी गाइडलाइन ओं का पालन करते हुए उचित मूल्य दुकान की संचालन सुचारू रूप से कर रहे हैं और अपने कार्य को बखूबी निभा रहे हैं हम किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं कर रहे हैं जो भी बात फैल रही है वह बिल्कुल निराधार है हमें बदनाम करने की साजिश रची गई है//////

Categorized in: