लॉकडाउन का फायदा उठाकर स्कूटी में रखकर शहर में खपाने ला रहा था गोवा अंग्रेजी शराब

मनेंद्रगढ़ ! लॉकडाउन का फायदा उठाकर एक शराब तस्कर स्कूटी में शराब रखकर शहर में खपाने ला रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर मनेंद्रगढ़ पुलिस ने घेराबंदी करके उसे धर दबोच लिया ! शराब तस्कर के पास से स्कूटी में रखी प्लास्टिक की एक बोरी में 144 पाव गोवा अंग्रेजी शराब बरामद की गई है ! पुलिस ने शराब तस्कर के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर उसे जेल की राह दिखा दी है ! मनेंद्रगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर पेट्रोलिंग के दौरान 16 अप्रैल 2021 की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मो. गफ्फार अंसारी पिता स्व. मीरदिन अंसारी 43 वर्ष वार्ड नंबर 10 बस स्टैंड के नीचे मनेंद्रगढ़ निवासी स्कूटी में अवैध शराब रखकर चौघडा की ओर से मनेंद्रगढ़ शहर में शराब बिक्री करने हेतु आ रहा है तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस 16 अप्रैल 2021 की शाम 7.35 बजे के आसपास ग्राम चौघडा में घेराबंदी कर मोहम्मद गफ्फार अंसारी को धर दबोच लिया! उसके स्कूटी को चेक करने पर स्कूटी में एक प्लास्टिक की बोरी में 3 पेटी अवैध अंग्रेजी गोवा शराब मिली ! बरामद की गई 3 पेटी में अंग्रेजी गोवा शराब 144 पाव कुल 25.920 लीटर निकली जिसकी कीमत 18720 रुपए आ॑की गई! पुलिस ने शराब तस्करी में उपयोग की गई स्कूटी को भी जप्त किया है जिसकी कीमत 45000 आकी गई है ! पुलिस ने शराब तस्कर मोहम्मद गफ्फार अंसारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला कायम कर न्यायालय पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया है !

Categorized in: