रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा जिला अंतर्गत चिनिया प्रखंड के बरवाडीह गांव में पलामू के प्रथम सांसद व स्वतंत्रता सेनानी जेठू सिंह खरवार की प्रतिमा का अनावरण झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर तथा रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि देश के आजादी में पलामू के प्रथम सांसद जेठन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही वे अपने सादगी एवं ईमानदारी क्षेत्र के विकास के लिए समर्पण भावना के लिए जाने जाते रहे आज हम लोग का सौभाग्य है कि उनके प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उपस्थित हैं जो उनके पुनीत कार्यों को चिरस्थाई बनाने का कार्य करेगा। अत्यंत गरीब परिवार एवं जंगलों के बीच बसे गांव में रहने वाले स्वतंत्रा सेनानी जेठन सिंह खरवार एक बेहद गरीब परिवार से थे परंतु स्वतंत्रता की लड़ाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उन्हें प्रथम लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया था जो अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से भारी मतों से जीत हासिल किए थे। इस अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी स्वतंत्रा सेनानी एवं पलामू के प्रथम सांसद जेठन सिंह के पुनीत कार्यों को याद किया।

Categorized in: