रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- वन परीक्षेत्र के के अंतर्गत लगातार जंगलों में आग लगाए जाने की घटनाएं हो रही थी जिसे लेकर डीएफओ हो लक्ष्मण सिंह के निर्देश पर रेंजर संतोष पांडे के नेतृत्व में जंगल में आग लगाए जाने वालों की पतासाजी की जा रही थी इस बीच बुलगांव जंगल में भी आग लगाए जाने से 5000 के करीब पौधे झुलस गए जिसके बाद वन अमला के द्वारा आग लगाए जाने के आरोप में गांव की ही एक महिला के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33(1) घ,ड़ एवं वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9,51 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रकरण तैयार कर कोर्ट चालान की कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कच्क्ष क्रमांक पी 3417 प्लांटेशन में सोमवार को आग लगा दिया गया था आप देखते-देखते भयावह स्वरूप ले लिया जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई जिसके बाद वन अमला रेंजर संतोष पांडे के नेतृत्व में मौके पर पहुंचा एवं घंटों मशक्कत करने के बाद फायर वाचरो की सहायता से अग्नी पर नियंत्रण पाया जा सका। जिसके बाद वन कर्मियों के द्वारा लगातार आग लगाए जाने वालों की पतासाजी की जा रही थी वही ग्रामीणों से पूछताछ भी लगातार वन कर्मी कर रहे थे इस बीच पता चला कि बुलगांव की महिला मीरा पति रामलाल मिंज उम्र 35 वर्ष द्वारा महुआ बीनने के दौरान महुआ पेड़ के नीचे आग लगाया गया आग नियंत्रण से बाहर जाने के कारण मौके से आग लगाकर छोड़ कर भाग गई थी। जब वन कर्मियों के द्वारा महिला को पकड़कर पूछताछ की गई तो महिला ने वन अपराध स्वीकार किया जिसके विरूद्ध कार्यवाही की गई। इस संबंध में रेंजर संतोष पांडे ने कहा कि यदि जंगल में शरारती तत्वों के द्वारा आग लगाई जाती है तो इसी प्रकार की कार्यवाही लगातार की जाती रहेगी।

Categorized in: