महफूज हैदर लखनपुर- जहां शासन स्तर से स्वास्थ सुविधा के मद्देनजर अनेकों कार्य योजना बना कर आम जनों के हित में कारगर कदम उठाए जा रहे हैं वहीं लखनपुर- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरच्युरि एवं शव वाहन जैसे संसाधनों का अभाव बना हुआ है। काबिले गौर है कि मरच्युरि कक्ष नहीं होने कारण कई मर्तबा दुर्घटना या सामान्य मौत होने पर मौत हुये किसी मृतक व्यक्ति के शव को अस्पताल मरीज़ वार्ड के बरामदे खुले में रखना पड़ता है। वहीं शव वाहन नहीं होने कारण वक्त जरूरी में शव को किराए के वाहन में परिजनों को ले जाना पड़ता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरच्युरि तथा शव वाहन की उपलब्धता निहायत जरूरी है। पूर्व में भी कई मर्तबा मरच्युरि बनाये जाने बैठकों में चर्चा हुई मगर अमली जामा पहनाया नहीं जा सका। क्षेत्र के लोगों ने शव वाहन एवं मरच्युरि कक्ष की व्यवस्था कराने शासन प्रशासन से मांग किया है। mahfuj Haider

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: