लखनपुर महफूज हैदर- पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदगी में 9 किलो गांजा सहित दो युवकों को स्कूटी के साथ गिरफ्तार कर स्कूटी को जप्त लिया है। लखनपुर के अंर्तगत कई ग्रामों में मादक पदार्थों का बिक्री धड़ल्ले से किया जा रहा है।

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कई ग्रामों में मादक पदार्थ गांधी का अवैध कारोबार करने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक के विशेष टीम के द्वारा कार्यवाही की गई।

सरगुजा रेंज आईजी आरपी साय के निर्देश व पुलिस अधीक्षक टी आर कोसीमा के मार्गदर्शन एस डी ओ पी चंचला तिवारी के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलदगी से 9 किलो गांजा सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर स्कूटी जप्त किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरगुजा पुलिस अधीक्षक के स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली की स्कूटी क्रमांक सीजी 15 डीटी 2288 मे कृष्णा लाल पिता स्व सोमारू तुरी उम्र 30 वर्ष अपने साथी बालशनी पिता कपिल देव पूरी उम्र 29 वर्ष ग्राम बेलदगी थाना लखनपुर निवासी जो उड़ीसा राज्य के लावाकेरा से गांजा लाकर लखनपुर में खपाने की फिराक में घूम रहे थे। स्पेशल टीम ने घेराबंदी करते हुए ग्राम बेलदगी से 9 किलो गांजा सहित दो युवकों को गिरफ्तार कर स्कूटी जप्त किया है। उक्त गांजे की कीमत लगभग ₹45000 बताई जा रही है। पुलिस के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। इस पूरी कार्यवाही में एसडीओपी चंचल तिवारी प्रधान आरक्षक अनिल सिंह आरक्षक अभय चौबे परवेज़ फिरदौसी विमल भगत ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Categorized in: