रायपुर – प्रथम मुख्यमंत्री रहे अजित जोगी विगत दो दिन से अस्पताल में भर्ती डॉक्टरों की टीम लगातार कर रही मानिटरिंग। जनता कांग्रेस के सुप्रमो अजीत जोगी को गले में बीज फस जाने से उन्हें स्वास लेने में हो रही दिक्कत की वजह से पहले घर पर ही रेस्पिरेटरी अटैक और बाद में कार्डियक अटैक हो गया था। जिसके वजह से उन्हे नारायणा अस्पताल में भर्ती किया गया था।फिलहाल अभी वो कोमा में है और वेंटिलेटर के माध्यम से सांसें दी जा रही है। अभी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
राजनीति के चिरप्रतिद्वंदी रहे भाजपा के रास्ट्रीय अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष नन्द कुमार साय ने उनके स्वस्थ होने की कामना की वही उन्होंने जोगी की आयु के लिए खुद ही महामृत्युंजय जाप किया इस बीच दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया है प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल महापौर एज़ाज़ ढेबर ,पूर्व विधायक आर.के.राय सहित जनता कांग्रेस के नेताओ ने जोगी के स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा पाठ भी किये।
दूरभाष से चर्चा करते हुए संजीव अग्रवाल ने बताया कि जोगी जी की हालत अभी भी चिन्ता जनक है, और डॉक्टरों की टीम जी जान से स्वस्थ करने में लगी हुई है।

Categorized in: