मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)! सविप्रा उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो की अनुशंसा पर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अंतर्गत 87 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यो को कलेक्टर कोरिया ने प्रशासकीय स्वीकृति जारी किया है! कलेक्टर ने ग्राम पंचायत चनवारीडाँड़ में सिद्धबाबा पर्यटन स्थल उन्नयन/ जिर्णोद्धार हेतु 10 लाख, ग्राम पंचायत सेमरा-समुदायिक भवन निर्माण (आजीविका नवा बिहान)-5 लाख, ग्राम पंचायत साल्ही-सीसी रोड निर्माण नोनझरी पारा- 5 लाख, ग्राम पंचायत डुगला-सीसी रोड निर्माण ज्योति निकेतन स्कूल तक-5 लाख, ग्राम पंचायत चैनपुर-मितानित भवन निर्माण- 8 लाख, ग्राम पंचायत मनवारी-पुलिया निर्माण अगरियापारा-5 लाख, ग्राम पंचायत तिलोखन-सीसी रोड निर्माण धनहर पटेलपारा-5 लाख,
ग्राम पंचायत केलुआ-पुलिया निर्माण भरेवापारा-5 लाख, ग्राम पंचायत उजियारपुर-जामपारा रामसाय घर से रामलाल घर तक-4 लाख, ग्राम पंचायत बुलकीटोला-सीसी रोड निर्माण बस्ती में-5 लाख, ग्राम पंचायत मधोरा-सीसी रोड निर्माण प्रकाशपुर-5 लाख, नगर पंचायत खोंगापानी-सांस्कृतिक रंग मंच निर्माण वार्ड नं 04-4 लाख,
ग्राम पंचायत तंजरा-सीसी सड़क निर्माण- 3 लाख, ग्राम पंचायत देवसील-सीसी रोड निर्माण ग्राम रौक-5 लाख, ग्राम पंचायत बड़गांवखुर्द-सड़क निर्माण व घाट कटिंग सीतापुर-6 लाख, ग्राम पंचायत कटवार-सांस्कृतिक शेड निर्माण- 2 लाख, ग्राम पंचायत जनकपुर- सहकारी भवन मरम्मत कार्य -5 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की है !

Categorized in: