अनुविभागीय दण्डाधिकारी मनेन्द्रगढ़ जोन के प्रभारी अधिकारी नियुक्त’

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)! कोरिया कलेक्टर एस.एन राठौर ने मनेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 14 में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है!तहसीलदार मनेन्द्रगढ़ के द्वारा प्राप्त प्रस्ताव अनुसार नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 14 में 07 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजीटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर द्वारा नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 14 में पाजीटिव पाये गये व्यक्तियों के निवास स्थान के 100 मीटर परिधि क्षेत्र को 14 दिवस दिनांक 04.04.2021 तक के लिए कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसमें पूर्व दिशा में एचडीएफसी बैंक के पीछे झगराखांड रोड, पश्चिम दिशा में रेल्वे लाईन मौहारपारा मार्ग, उत्तर दिशा में सांई बाबा तिराहा सांई मंदिर के पास तथा दक्षिण दिशा में एकता जनरल स्टोर झगराखांड रोड तक क्षेत्र शामिल है।

Categorized in: