मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप दुबे के नेतृत्व में मनेंद्रगढ़ में शनिवार को केंद्र सरकार के गलत नीतियों के कारण बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में विधि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया ! कार्यक्रम को विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा के द्वारा धरना प्रदर्शन को वर्चुअल संबोधित किया गया ! सभा को जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष रमेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्रीमती खोपड़ागढे, वरिष्ठ पार्षद नागेंद्र जायसवाल, अधिवक्ता अनिमेष सिंह, सूरज भान सिंह, ध्रुव कश्यप, एल्डरमैन ज्योति मजूमदार, हारून मेमन एवं अन्य लोगों ने संबोधित किया तथा बतलाया कि केंद्र सरकार की निजी करण की नीति के कारण महंगाई बढ़ रही है! उद्योगपतियों के हाथ में देश को बेचा जा रहा है पहले अंग्रेजों के हम गुलाम थे अब उद्योग पतियों के गुलाम हो जाएंगे ! कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे ने संबोधित करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने तीन काला कानून बनाया जबकि कृषि विषय राज्य का विषय है इस पर केंद्र सरकार कानून नहीं बना सकता इस बात को विधि प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तंखा ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दिया है ! उन्होंने केंद्र सरकार के नीतियों का विरोध किया राजेश गुप्ता अधिवक्ता ने आभार प्रदर्शन किया ! कार्यक्रम का सफल संचालन विधि प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव राजेंद्र तिवारी ने किया ! कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह मखीजा, पार्षद पप्पू हुसैन, इमरान खान, चंद्रकांत चावड़ा, युवक कांग्रेस के वेंकटेश सिंह, रंजन शर्मा, राकेश तिवारी, विजय मिश्रा सहित अन्य काग्रेस जन उपस्थित थे!

Categorized in: