रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- रामचंद्रपुर विकासखंड में शिक्षाकर्मी के रूप में 1998 में भर्ती हुई शिक्षिका उर्मिला गुप्ता अपने 22 वर्ष 6 माह 27 दिन सेवा पूर्ण करने के उपरांत आज सेवानिवृत्त हुई वही शासन के पेंशन के संबंध में उपेक्षा पूर्ण नीति से दुखी होकर शालेय शिक्षक संघ के द्वारा ₹51500 की आर्थिक सहयोग शिक्षिका उर्मिला गुप्ता को प्रदान किया वही सेवानिवृत्ति के अवसर पर उन्हें भावभीनी विदाई भी दी गई। इस दौरान पूरे विकासखंड से बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

शालेय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह एवं ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौबे ने कहा कि आज हमारे विकास खंड में शिक्षाकर्मी के रूप में भर्ती हुई उर्मिला गुप्ता सेवानिवृत्त हुई। श्री चौबे ने कहा कि सरकार की पेंशन के संबंध में उपेक्षा पूर्ण नीति हम सबके लिए सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक कठिनाई को बढ़ाएगा शासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। आज संघ के द्वारा शासन की उपेक्षा पूर्ण नीति से दुखी होकर हम लोगों ने ₹51500 का आर्थिक सहयोग उर्मिला गुप्ता को प्रदान किया हम लोगों का प्रयास रहेगा कि जो भी हमारे बीच से शिक्षाकर्मी के रूप में अपनी सेवा प्रारंभ किए यदि सेवानिवृत्त होते हैं तो उन्हें हम अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग कर सके। इस अवसर पर सेवानिवृत्त उर्मिला गुप्ता ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य का दिन है कि जब मुझे सरकार का साथ मिलना चाहिए था वह नहीं मिल रहा है परंतु हमारे संघ का साथ मेरे साथ है। इस दौरान संघ के जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह, मंगलेश्वर सिंह, विनोद रवि रविंद्र अंकिता तिवारी, अंकिता शुक्ला सुधीर यादव विनीत गुप्ता रूप कुमार सिंह गायत्री सिंह मानसरोवर सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

Categorized in: