राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर– जिला मुख्यालय में बीती रात अनुविभागीय दंडाधिकारी अजय किशोर लकड़ा के नेतृत्व में राजस्व की टीम ने ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही की है इस दौरान राजस्व विभाग ने 8 ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही कर थाने में सुपुर्दनामा कर दिया है। अनुविभागीय दंडाधिकारी ने बताया की जिन भी वाहनों के ऊपर कार्यवाही की गई है उनके पास ओवरलोड,बगैर बीट पास के गिट्टी की ढुलाई की जा रही थी। जहां इनसे जांच के दौरान दस्तावेज मांगे गए लेकिन इनके द्वारा कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया गया। जिस पर इनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।
खनिज विभाग पर उठ रहे सवाल
बलरामपुर जिला मुख्यालय में इस कार्रवाई के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है जिस कार्यवाही को राजस्व विभाग कर रही है इस कार्यवाही के लिए अलग से जिले में माइनिंग शाखा बनाई गई है। लेकिन माइनिंग शाखा की ओर से आखिर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है। क्या कार्यवाही का जिम्मा पुलिस विभाग को है या राजस्व विभाग को है। लोग लगातार चर्चा कर रहे हैं कि कभी थाना तो कभी राजस्व विभाग तो कार्रवाई कर रही है लेकिन माइनिंग विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है यह तो समझ से परे हो गया है जिले में लोगों के जुबां पर सवाल है। बरहाल राजस्व विभाग ने कार्यवाही करके यह बता दिया है कि जिले से अवैध रूप से ओवरलोड वाहनों का संचालन हो रहा है। बेधड़क जारी है और माइनिंग विभाग सुस्त पड़ा है इस कार्रवाई में अनुविभागीय दंडाधिकारी अजय किशोर लकड़ा के साथ बलरामपुर राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार तोश सिंह पटवारी हामिद राजा अमित श्रीवास्तव पवन सिंह सुनेश्वर सिंह नगर सेना अमित कुजूर एवं चालक राकेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे

Categorized in: