दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनूप जायसवाल)- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश सोनी ने जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमे सुरजपुर जिला का भाजपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रामानंद जायसवाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उक्त नियुक्ति से भाजपा व पिछड़ा वर्ग समाज में काफी हर्ष का माहौल बना हुआ है। नियुक्ति को लेकर जिले में काफी हर्ष है। बधाई देने वालों का सोशल मीडिया में तांता लगी हुई है। रामानंद ने प्रदेशाध्यक्ष अखिलेश सोनी का आभार व्यक्त किया है।

जायसवाल ने कहा कि पिछड़े समाज का विश्वास भाजपा के प्रति काफी मजबूत होगा व भारतीय जनता पार्टी के विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूँगा। पार्टी की मंशानुरूप कार्य करते हुए पिछड़ा वर्ग के उत्थान में अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए पिछड़े समाज को पार्टी से जोड़ने का कार्य तेजी से होगी। पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे शतप्रतिशत पूरा करने का प्रयास करूंगा। रामानंद इससे पहले भाजपा मंडल बिश्रामपुर में मंडल महामंत्री, मंडल अध्यक्ष व लगातार ग्राम पंचायत झूमरपारा के चार पंचवर्षीय के निर्विरोध उपसरपंच है।

Categorized in: