मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक में लंबे समय से बंद पड़े कोरिया नीर को रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने लाल फीता काटकर शुभारंभ किया है ! लंबे समय से कोरिया नीर बंद पड़ा हुआ था जिससे वार्ड वासियों को पानी को लेकर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था ! कोरिया नीर के शुभारंभ हो जाने से वार्ड क्रमांक 1 के रहवासियों को पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी ! कोरिया नीर के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि वार्ड क्रमांक एक में स्थित कोरिया नीर के चालू हो जाने से वार्ड वासियों को पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा कोरिया नीर से पानी उपलब्ध हो सकेगा ! उन्होंने कहा कि वार्ड क्रमांक 1 का समुचित विकास किया जाएगा ! नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि 1 साल कोरोना भरा रहा जिससे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा कोरोना काल में भी शहर की विकास की गति को रुकने नहीं दिया गया और संपूर्ण नगर का विकास लगातार किया जा रहा है ! इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, नगरपालिका इंजीनियर मुकेश दुबे, वार्ड पार्षद मोहम्मद शाहिद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शगुफ्ता बख्श, पार्षद श्यामसुंदर पोद्दार, नागेंद्र जायसवाल, ज्योति मजूमदार सहित अन्य पार्षद व वार्डवासी उपस्थित रहे!

Categorized in: