मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)! वाइस आफ चिरमिरी प्रतियोगिता का आयोजन 26 जनवरी की शाम को माँ दुर्गा सेवा समिति एनसीपीएच क्लब हल्दीबाड़ी में किया गया! इस प्रतियोगिता में लगभग 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमे मनेन्द्रगढ़ , चिरमिरी , बैकुठपुर के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया वही यह प्रतियोगिता तीन चरणों मे की गई जिसमें फाइनल 31 जनवरी की साम को किया गया जिसमें अतिथि के रूप में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. विनय जायसवाल, चिरमिरी नगर निगम की महापौर कंचन जायसवाल , पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल मौजूद रहे ! यह प्रतियोगिता में गाने के लिए शानदर आर्केस्ट्रा बैंड की व्यवस्था की गई थी! माँ दुर्गा सेवा समिति के द्वारा यह प्रतियोगिता विगत 10 वर्षों से की जा रही है यह समिति खेल व संगीत को लेकर हर वर्ष इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित करती है जिससे क्षेत्र के कलाकारों को एक मंच दिया जाता है जिससे कलाकारों के द्वारा अपनी कला की प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है! इसी कड़ी में वाइस आफ चिरमिरी का खिताब मनेन्द्रगढ़ के अनमोल सिंह सलूजा को मिला वही दूसरा स्थान इशिका एवं तीसरा स्थान शुहेल अली को दिया गया जिसमें प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपये व द्वितीय 7 हजार रुपये व तृतीय पुरुस्कार 5 हजार रुपये व गिफ्ट दिया गया !

Categorized in: