दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनुप जायसवाल)- आपकी यात्रा मंगल मय हो कहावत बस कहावत तक सीमित है। जंहा एक ओर सरकार और यातायात विभाग लोगो की सुरक्षा की बात करती हैं दुघर्टना न हो इसको लेकर लाखों करोड़ों रुपए खर्च किये जाते हैं पर आज भी इस तरह की लापरवाही देखने को मिल जाती है।

विकास खंड भैयाथान अंतर्गत बतरा में स्थित रेलवे क्रॉसिंग में कोई फाटक सुविधा नही होने के कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है भटगांव एसईसीएल की तरफ से करंजी रेलवे स्टेशन जाने वाली मालगाड़ी जो कि वर्षो से संचालित पर दुर्भाग्य है रेलवे और एसीईसीएल प्रबन्धन का जो कि करोड़ो रूपये का कोयला निर्यात करता है पर आम लोगो की सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है बतरा गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के लिए आने जाने वाले दूर दराज व्यापारी व ग्राहकों को कभी भी घटना का शिकार होना पड़ सकता है और वहां से महज 100 मिटर की दूरी पर शासकीय हाई स्कूल व कई अन्य शासकीय स्कूल भी स्थित है जो कि कोरोना महामारी के लॉक डाउन पूर्व दौरान दूर-दराज ग्रामों से पढ़ने आने-वाले सैकड़ो बच्चे भी आते थे।

रेलवे क्रॉसिंग पर बेरियर नुमा गेट बना हुआ था पर ओ टूट कर बस एक बोल्ट के सहारे लटक रहा जब भी लोग वहां से गुजरते हो तो आशंकित होकर गुजरते हैं तो लोगो मे काफी भय बना रहता है विगत कुछ महीनों पूर्व मीडिया व जनता के द्वारा इसको लेकर आवाज भी उठाया था और क्षेत्र के विधायक या अन्य जन प्रतिनधियों की आंखों की न तो पट्टी खुली न ही उनके कानों में जू तक रेंगा और साथ ही रेलवे उद्योग और कोयला उद्योग का भी फर्ज है कि इस तरह के आवागमन के मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था की कराए।

पूर्व पर प्रकाशित खबर पर एक नजर…

Categorized in: