मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! गणतंत्र दिवस के अवसर पर समूचे मनेंद्रगढ़ अंचल में विभिन्न शासकीय – अशासकीय कार्यालयों समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया ! कोरोना काल होने के कारण शासन की गाइड लाइन के अनुसार ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया बच्चों द्वारा किसी तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं आयोजित किए गए राष्ट्रीय पर्व पर भी कोरोना का साया छाया रहा ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ में नगर की प्रथम महिला नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल ने ध्वजारोहण किया ! एसडीएम कार्यालय में एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ! लोक निर्माण विभाग कार्यालय में कार्यपालन अभियंता श्री मेश्राम के द्वारा ध्वजारोहण किया गया जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर जायसवाल ने ध्वजारोहण किया ! वन मंडल कार्यालय में वन मंडल अधिकारी विवेकानंद झा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया ! वन परिक्षेत्र मनेंद्रगढ़ में वन परीक्षेत्र अधिकारी हीरालाल सेन, वन परिक्षेत्र बिहारपुर में वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन परिक्षेत्र केल्हारी में वन परिक्षेत्र अधिकारी, सिरौली ग्राम पंचायत में सरपंच अमोल सिंह मरावी सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया !

Categorized in: