राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर बलरामपुर कलेक्टर श्री श्याम धावडे नेेे आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन प्रांगण में प्रातः 07.30 बजे ध्वजारोहण किया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्र के सम्मान में राष्ट्रगान का गायन तथा भारत माता की जय‘ व गणतंत्र दिवस अमर रहे’ के नारे लगाये गये। तत्पश्चात् कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ परिसर स्थित महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा इसके महत्व को रेखाकिंत करते हुए उन्होंने संविधान के निर्माण तथा लागू होने तक की पूरी प्रक्रिया एवं संघर्ष की जानकारी साझा की। कलेक्टर ने कहा लंबे संघर्ष के बाद देश के संविधान का निर्माण हुआ था तथा संविधान से ही मूल अधिकार प्राप्त हुए हैं। इसलिए संविधान के प्रति अटूट आस्था रखते हुए हमें देश के प्रति अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। इस अवसर पर राज्य गीत अरपा पैरी के धार सहित देश भक्ति गीतों का गायन किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री विजय कुमार कुजूर, डिप्टी कलेक्टर बालेश्वर राम, प्रवेश पैंकरा सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Categorized in: