राजेन्द्र ठाकुर बलरामपुर। बलरामपुर सहकारिता विभाग के अंकेक्षण अधिकारी के पत्नी को उन्हीं के बड़े भाई के ने कुल्हाड़ी से सिर पर कई बार बार कर दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई वहीं घटना पर पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। वही पति के रिपोर्ट पर बड़े भाई के विरोध धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर की है। जानकारी के अनुसार
सोमवार को सहकारिता विभाग के अंकेक्षण अधिकारी एवं बलरामपुर से सटे ग्राम पंचायत टूरीडीह निवासी बद्दू तिर्की की पत्नी जनक दुलारी उम्र 50 वर्ष अपने खेत मे लकड़ी लेने गई थी। वही पति अंबिकापुर गए थे जब वह शाम को घर आए तो पत्नी को खोजने लगे तो पत्नी जब घर पर नहीं मिली तो खेत की ओर गए जो घर से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर है वहां पत्नी का लाश पड़ा था। बताया गया कि बद्दू के बड़े भाई द्वारा जमीन विवाद को लेकर जनक दुलारी के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया जाने लगा जिसे देखकर वहां अन्य लोग दौड़ते हुए बचाने आए परंतु तब तक सिर में काफी गंभीर चोट लग गया था जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई इसकी सूचना तत्काल बलरामपुर थाने में दी गई सूचना पर थाना प्रभारी सुरेंद्र उके पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे वहीं शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र उके ने बताया कि नग्गू राम के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध कर आरोपी नग्गू को गिरफ्तार कर लिया गया है
भाई भाई मैं चल रहा था जमीन का विवाद- मृतक का पति बलरामपुर में सहकारिता विभाग में अंकेक्षण अधिकारी है जो अपने नौकरी के अधिकांश समय अन्य जिलों में रहा वही यहां आने के बड़े बाद भाई से जमीन का विवाद चल रहा था जिसके बाद यह घटना घट गई।

Categorized in: