पुलिस अधीक्षक पहुंचे मौके पर…

दतिमा मोड़/सूरजपुर (अनूप जायसवाल)- जिले के करंजी क्षेत्र के ग्राम पंचायत राई में अज्ञात चोरों ने एक सुुने मकान पर धावा बोल दिया। इस दौरान बेखौफ चोर ताला तोड़कर तकरीबन 1,40000 रुपये के सोने-चांदी के गहने व नगदी बटोर ले गए। अज्ञात चोरों के विरुद्ध करंजी में तहरीर दी गई है। पुलिस चोरी की घटनाओं की जांच पड़ताल कर रही है।

करंजी चौकी क्षेत्र के राई निवासी शिवचरण जायसवाल पिता घासी जायसवाल 8 जनवरी सुबह करीब 11:00 बजे अपने घर का ताला बंद करके अपने पत्नी कोलासी जायसवाल दोनो स्कूटी से अपने बेटी गंगोत्री जायसवाल के घर अरोखा कला गए थे तथा अपने और अपने पुत्र हृदय जायसवाल को घर की जिम्मेदारी दे रखी थी। जब 9 जनवरी को रात्रि 9:00 ह्रदय जायसवाल अपने पिता के घर रात्रि सोने के लिए पहुंचे तो घर का ताला टूटा मिला और घर पर विभिन्न सामग्रियों का चोरी हो गया था। अज्ञात चोरों ने कमरे की पेटी से ₹50000 नगद, सोना-चांदी का पुराना गहना 1 नग, सोने का कंगन, 1 नग झुमका, 2 नग सोने का अंगूठी, 1 नग सोने का मंगलसूत्र एवं 4 नग चांदी का पायल तथा पेटी से 12 नग साड़ी 2 नग जैकेट, पैंट-शर्ट 3 नग कपड़ा व 2 नग कांच का थाली अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। करंजी चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सूरजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा व एफयसयल अंबिकापुर, बिश्रामपुर थाना प्रभारी सुभाष कुजूर घटनास्थल में पहुंच कर निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों का जांच करने हेतु निर्देश दिए। इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Categorized in: