मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) !शादी का झांसा देकर एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी को झगराखाण्ड पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के 2 दिन के भीतर महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ! पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय पेश किया जहां से उसे जेल की राह दिखा दी गई वही नाबालिग बालिका को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है ! थाना झगराखाण्ड प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पाराडोल क्षेत्र की एक महिला झगराखाण्ड थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी नाबालिग लड़की को 04 जनवरी 2021 के रात में कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा कर ले गया है ! रिपोर्ट पर पुलिस ने भादवि की धारा 363 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की ।जांच के दौरान पता चला कि आरोपी रोनू पीडिता को दुर्ग अंबिकापुर ट्रेन से दुर्ग तथा दुर्ग से महाराष्ट्र की तरफ ले गया है।
आरोपी और पीडिता के भुसावल स्टेशन में घूमने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आरपीएफ भुसावल महाराष्ट्र के द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका की जानकारी को साझा किया गया और पूर्व में गठित थाना झगराखाण्ड की टीम जो लगातार अपहृता एवं संदेही का पीछा कर रहे थे को पीडिता तथा आरोपी की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल भुसावल रेल्वे स्टेशन महाराष्ट्र पहुंचकर अपहृत नाबालिग बालिका को आरोपी रोनू पिता स्व . मुन्नालाल हरिजन सा . बजी थाना झगराखाण्ड के कब्जे से बरामद कर थाना झगराखाण्ड लाया गया।
पू॑छताछ में नाबालिग लड़की द्वारा बताया गया कि रोनू नाम का लड़का उससे शादी करूंगा कह कर उसके साथ पिछले 4 वर्षों से लगातार गलत काम ( बलात्कार ) कर रहा था। 04 जनवरी 2021 को रोनू उसे शादी का झांसा देकर जबरन घर से भगाकर अपने साथ भुसावल ले गया था। पीड़िता के कथन के आधार पर प्रकरण में भादवि की धारा 366 , 376 ( 2 ) ( ढ ) , 34 एवं 4 , 6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है । आरोपी रोनू के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से 08 जनवरी 2021 को गिरफ्तार कर रिमाण्ड में भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया डॉ . पंकज शुक्ला के दिशा निर्देशन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ कर्ण उके के नेतृत्व में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय सिंह के द्वारा टीम गठित कर आरोपी को 48 घण्टे के भीतर अपहृता एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय सिंह , प्र.आर. संदीप बागिस , किशन चौहान आर.संजय पाण्डेय , दिनेश साहू , अनिल जांगड़े ललित यादव , म.आर.प्रतिमा तिर्की सैनिक उमाशंकर की सराहनीय भूमिका रही।

Categorized in: