रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों तक कम्बल पहुंचाने का कार्य सहकारिता एवं उद्योग स्थाई समिति के सभापति राजेश यादव के द्वारा किया जा रहा है अब तक उन्होंने सैकड़ों जरूरतमंद लोगों तक कंबल पहुंचाया है वही अपना मोबाईल नंबर भी जारी कर कहा कि यदि हमारे जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र में किसी भी जरूरतमंद को कंबल या गर्म कपड़े की जरूरत हो तत्काल संपर्क करें उनके पास तत्काल भिजवाया जाएगा। राजेश यादव की इस पहल की लोगों ने सराहना की है।

                                              इस संबंध में राजेश यादव ने बताया कि अब तक कई बार कंबल वितरण कार्यक्रम हम लोगों के द्वारा किया जा चुका है। हम लोगों का पूरा प्रयास रहता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति जिनके पास गर्म कपड़े या कंबल नहीं है तत्काल हम गर्म कपड़े एवं कंबल पहुंचाएं। श्री यादव ने बताया कि मैंने अपने जिला पंचायत क्षेत्र में अपने सभी सहयोगी को निर्देशित किया है कि यदि किसी भी जरूरतमंद को गर्म कपड़े या कंबल की जरूरत हो तत्काल उन तक गर्म कपड़े एवं कंबल भिजवाना सुनिश्चित करें।

मोबाइल नंबर किया है जारी- राजेश यादव ने अपना मोबाइल नंबर 9826123658 जारी कर अपील की है कि किसी भी जरूरतमंद को यदि गर्म कपड़े एवं कंबल की जरूरत हो तो तत्काल संपर्क करें उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा।

Categorized in: