रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)– आज शाम एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने अजितेश सिंह के नेतृत्व में जनपद सीईओ विनय गुप्ता को पूर्व सरपंच मुंशी राम के द्वारा 60 हजार रिश्वत  लेते रंगे हाथों पकड़ा। जहां से उन्हें बलरामपुर न्यायालय में पेश किया गया।

                प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सीईओ रामचंद्रपुर विनय गुप्ता के द्वारा सनावल के पूर्व सरपंच मुंशीराम से खरखरवा नाला के चेक काटने की एवज में 1 लाख रुपय की मांग की गई थी प्रथम किश्त के रूप में ₹60000 मुंशी राम के द्वारा विनय गुप्ता के शासकीय निवास में ले जा कर दिया जा रहा था इसी दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो के डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में विनय गुप्ता को रंगे हाथों पकड़ा गया।

   2018-19 का था कार्य – सन 2018-19 में ही कार्य को पूर्ण कर लिया गया था परंतु आवंटन के अभाव में भुगतान नहीं हो पा रहा था। इस बीच दशहरा से पूर्व डीएमएफ फंड से राशि जारी होने के बाद सीईओ के द्वारा दशहरा के पूर्व भुगतान कर देने की बात कही गई परंतु बार-बार दौड़ाया जा रहा था एवं जब एक लाख में सौदा तय हुआ तब जाकर चेक काटा गया चेक कटने के बाद लगातार पैसे की डिमांड की जा रही थी इसी बीच मुंशी राम के द्वारा एंटी करप्शन में शिकायत की गई थी जिसके बाद  आज कार्यवाही हुई।

फर्जी रूप से मंडल संयोजक बनने का भी है आरोप- विनय गुप्ता पर पूर्व में आरोप लगा है एवं शिकायत भी हुई है यह उच्च श्रेणी शिक्षक हो गए थे परंतु मंडल संयोजक की परीक्षा 2012 में बैठने की पात्रता नहीं थी परंतु उसके बाद भी  विभागीय परीक्षा में बैठे एवं मंडल संयोजक बने। विभागीय सांठगांठ से मंडल संयोजक बनने पर भी सवाल उठे थे। आरोप लगे थे कि कूट रचना करके मंडल संयोजक बने।

Categorized in: