रायपुर-24 दिसम्बर,2020
रेलवे द्वारा एक्सप्रेस ट्रेनों की अलग-अलग श्रेणियों में होने वाली भींड़ को ध्यान में रखकर यात्रियों के लिये समय-समय पर अतिरिक्त कोचों की व्यवस्था एवं कोचो के प्रकार में संशोधन किया जाता है। इसी प्रकार 05817/08518 कोरबा-विशाखापटनम-कोरबा स्पेशल ट्रेन में एलएचबी कोच की सुविधा प्रदान की जा रही है ।
05817 / 08518 कोरबा-विशाखापटनम-कोरबा स्पेशल ट्रेन में एलएचबी कोच की सुविधा विशाखापटनम से 31 दिसम्बर, 2020 से एवं कोरबा से 01 जनवरी, 2021 से प्रदान की जायेगी ।वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 कोच, स्लीपर श्रेणी के 12 कोच, सामान्य श्रेणी के 04, लगेजयान 01, कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे ।

Categorized in: