रायपुर 24 दिस. 2020 कोरोना  विषाणु के नए स्वरूप के संक्रमण से बचाव लिए पिछले चार हफ्तों में दिनांक 25 नवंबर 2020 से दिनांक 23 दिसंबर  2020 के बीच यूनाइटेड किंगडम देश की यात्रा करके  आए हुए सभी व्यक्तियों को स्वयं की जानकारी टोल फ़्री न.104 पर एवं शपथ पत्र/ सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म राज्य सर्विलेंस इकाई के Email.ID  idspssucg@gmail.com पर देने हेतु स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा अपील की गई है ।
ऐसे सभी यात्री के लिए जिन्होंने दिनांक 25 नवंबर 2020 से दिनांक 23 दिसंबर 2020 के बीच यूनाइटेड किंगडम देश की यात्रा कर छत्तीसगढ़ आए हैं, वे स्वयं की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर104 पर अपनी जानकारी अवश्य देवें ।
उपरोक्त जानकारी देना सभी यात्रियों एवं उनके परिजनों की स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु अत्यंत आवश्यक है, जिससे की कोरोना विषाणु के नए स्वरूप के संक्रमण से बचा जा सके।

Please follow and like us:
Pin Share

Categorized in: