मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! मद्य निषेध दिवस पर कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के द्वारा शहर में रैली निकालकर योग व संगोष्ठी का आयोजन कर लोगों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया गया ! नगर पालिका द्वारा आयोजित रैली, योग व संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य नगरपालिका अधिकारी एचडी रात्रे, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार, गोपाल गुप्ता, ज्योति मजूमदार सहित अन्य पार्षद एवं नगर पालिका के कर्मचारी अधिकारी तथा एसएलआरएम सेंटर की दीदिया॑ उपस्थित रहे! मद्य निषेध दिवस पर कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के द्वारा शुक्रवार की सुबह सबसे पहले शहर में रैली निकाली गई और लोगों को नशा नहीं करने की प्रेरणा दी गई ! इसके पश्चात नगर पालिका कार्यालय प्रांगण में योग एवं प्राणायाम का आयोजन किया गया जिसमें लोगों के फिटनेस के लिए विभिन्न प्रकार के योग का अभ्यास कराया गया! योग कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी पार्षद एवं एसएलआरएम सेंटर की बहने समेत अन्य लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ! योग कार्यक्रम के पश्चात मद्य निषेध पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ! संगोष्ठी में नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, पार्षद श्याम सुंदर पोद्दार सहित अन्य लोगों ने अपने विचार रख कर लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी ! संगोष्ठी में मुख्य नगरपालिका अधिकारी एचडी रात्रे ने नशे के कारण दुष्प्रभाव से बचाव पर व्याख्यान दिया कि समाज के लिए नशा एक ऐसी समस्या है जो बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक को प्रभावित करती है। विशेषकर हमारा युवा वर्ग नशे से बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मादक पदार्थो के बढ़ते चलन को हमें रोकना होगा। इससे बचाव के उपाय खोजने होंगे। यह एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। मादक पदार्थों के सेवन से व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, आर्थिक हानि पहुंचने के साथ ही सामाजिक वातावरण भी प्रदूषित होता है। साथ ही स्वयं एवं परिवार की सामाजिक स्थिति को भी हानि पहुंचती है। वह नशे से अपराध की ओर बढ़ जाता है तथा शांतिपूर्ण समाज के लिए अभिशाप बन जाता है। इस अभिशाप से समय रहते मुक्ति पा लेने में ही मानव समाज की भलाई है ! संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया गया !

Categorized in: