अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर कुसमी नगर में किसानों के समर्थन में आज बुधवार नगर में युवा कांग्रेस जिला महासचिव मोदस्सीर एराकी के नेतृत्व में किसान रैली निकाल केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुवे प्रदर्शन किया गया।

युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने किसानो के हक़ की आवाज़ को बुलंद करने के लिए युवा कांग्रेस मशाल रैली निकाल कर केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध मे किसानों को अपना समर्थन दिया। मशाल रैली शिव चौक से स्थानीय बस स्टेंड पहुँची. रैली में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर किसान विरोधी सरकार बताया. तथा बस स्टैंड में एक सभा का आयोजन कर किसान विरोधी तीनो काला कानुन वापस लेने की मांग पर जोर दिया।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के उपाध्यक्ष विनोद यादव, पार्षद वाहिद अली सहित अन्य ने भी केंद्र की सरकार पर निशाना साधते हुवे किसानों को हक़ दिलाने अपनी बातों को साझा किया. प्रदर्शन के दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष व एल्डरमैन विनोद राम, प्रदेश युवा कांग्रेस सहसचिव पुर्णिमा सेमरिया, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुजस्सम नजर, विधानसभा उपाध्यक्ष सोनु अली, विधानसभा महसचिव सैफ अली, दिनेश तिवारी, अविनाश सोनवानी ब्लाक अध्यक्ष लवकुमार कच्छप, मोबिन साबरी, वसीम खान, ओसामा खान, याकुब खान, अभिनाष सोनवानी, जफर एकबाल, सुहैल आलम, आशीक अंसारी, जितराम कुजूर,दिलीप यादव,सलमान अंसारी ,इमरोज भैया, छत्रपति प्रजापति , डाक्टर इमरान, फरीद खान, ठुरु प्रजापति सहित ब्लॉक कांग्रेस व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Categorized in: