दतिमा मोड़(अनूप जायसवाल)- भारतीय जनता पार्टी भटगांव मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 16 दिसंबर को संपन्न हुआ। प्रथम दिवस प्रशिक्षण का शुभारंभ पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा व प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े तथा मंडल अध्यक्ष सुभाष राजवाड़े के द्वारा किया गया। वही दूसरे दिन केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह व प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े उपस्थित थे।

प्रथम दिवस पर रामसेवक पैकरा व परमेश्वरी राजवाड़े, सुभाष राजवाड़े के द्वारा प्रशिक्षण स्थल पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वजारोहण करने उपरांत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया।

पहले दिवस में प्रथम वक्ता बाबूलाल अग्रवाल अध्यक्षता हीरालाल राजवाड़े, द्वितीय वक्ता वीरेंद्र शर्मा अध्यक्षता भवन साय, तृतीय वक्ता राजेश अग्रवाल अध्यक्षता ठाकुर राजवाडे, चतुर्थ वक्ता सतीश तिवारी अध्यक्षता संतलाल प्रजापति, पंचम वक्ता संजय भारत अध्यक्षता जग्गेलाल यादव ने की। वही दूसरे दिन का प्रथम वक्ता विजय अग्रवाल अध्यक्षता तिवारी पैकरा, द्वितीय रितेश गुप्ता अध्यक्षता सुरेश पाटले, तृतीय वक्ता अंशुमन तिवारी अध्यक्षता नरेश राजवाड़े, चतुर्थ वक्ता सुनील गुप्ता अध्यक्षता लवकेश पैकरा, समापन वक्ता श्रीमती रेणुका सिंह अध्यक्षता लोकेश पैकरा ने किया।

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित मंडल महामंत्री रमेश गुप्ता, दीपक सोनी, मंडल कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, वरुण कुमार मरावी, राजेंद्र तिवारी, सन्तलाल प्रजापति, बृजेश मानिकपुरी, मोनू सिंह, राजू जायसवाल, फुलेश्वर राजवाडे,अनूप जायसवाल, ताहिर खान, नितिन शर्मा, रनजीत सिंह, रामचंद जायसवाल, पारष पैकरा, लक्ष्मी पैकरा, धर्म पाल पैकरा, प्रदीप राजवाडे, जितेंद्र शर्मा, स्वामी राजवाडे, रंजीत ठाकुर, राकेश यादव, विजय यादव, शैलेन्द्र, विकाश पैकरा, राजेन्द्र राजवाड़े व अन्य उपस्थित थे।

Categorized in: