रायपुर – महापौर एजाज़ ढेबर एवं उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने शहीद हेमूकालाणी वार्ड देवेन्द्र नगर सेक्टर 4 , 5 में 47 लाख 46 हजार रू. की लागत से सडक डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया।
गुणवत्ता युक्त डामरीकरण कार्य करवाने निर्देश, नगर पालिक निगम रायपुर के शहीद हेमूकालाणी वार्ड क्रमांक 28 के पार्षद व नगर निगम जोन 2 अध्यक्ष श्री हरदीप सिंह होरा बंटी, पार्षद श्री अमितेष भारद्वाज, पूर्व पार्षद श्री जसबीर सिंह ढिल्लन, जोन 2 के कार्यपालन अभियंता श्री विनोद देवांगन सहित गणमान्यजनों की उपस्थिति में नगर निगम जोन 2 के शहीद हेमूकालाणी वार्ड के देवेन्द्र नगर सेक्टर 4 में 10 लाख 46 हजार एवं सेक्टर 5 में 36 लाख 82 हजार इस प्रकार कुल 47 लाख 46 हजार रू. की स्वीकृत लागत से सडक डामरीकरण के नवीन विकास कार्य का श्रीफल फोडकर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए शुभारंभ किया।
महापौर एजाज़ ढेबर एवं उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा ने भूमिपूजन करते हुए जोन 2 के कार्यपालन अभियंता विनोद देवांगन को तत्काल स्वीकृति अनुसार शहीद हेमूकालाणी वार्ड के देवेन्द्र नगर सेक्टर 4, 5 में सडक डामरीकरण के नवीन विकास कार्यो का शुभारंभ करते हुए सतत माॅनिटरिंग करते हुए जनहित में जनसुविधा हेतु गुणवत्ता युक्त सडक डामरीकरण कार्य प्राथमिकता से करवाने के स्थल पर निर्देश दिये। शहीद हेमूकालाणी वार्ड पार्षद एवं जोन 2 अध्यक्ष श्री हरदीप सिंह होरा बंटी ने महापौर श्री एजाज ढेबर एवं उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह जुनेजा को वार्ड के देवेन्द्र नगर सेक्टर 4, 5 में सडक डामरीकरण के नवीन विकास कार्यो का भूमिपूजन कर शुभारंभ करने पर उन्हें वार्डवासियों की ओर से धन्यवाद दिया।

Categorized in: