अंबिकापुर ! प्रदेश में आए दिन लोगों के मूल अधिकारों का खनन होता है जिसके लिए मानव अधिकार संगठन पीड़ित पक्ष के लिए मानव अधिकार के तहत आवाज उठाता है व न्याय दिलाता है राष्ट्र मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण (भारत) द्वारा मानवाधिकार हनन एवं रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्य करता है,जिसके लिए सरगुजा में समाजसेवी शुभम अग्रवाल को जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। पीड़ित अब इनसे संपर्क कर अपने अधिकारों के लिए लड़ सकता है।राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण पूरे देश में मानव अधिकार के लिए आवाज उठाता है साथ ही भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी के खिलाफ रेस्क्यू कर भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाने हेतु कार्य करता है।सरगुजा में मानव अधिकार संबंधित संगठन ना होने से पीड़ित अपनी समस्याओं को लेकर भटकने मजबूर रहते हैं जिसे देखते हुए वर्षों से समाज सेवा व विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे शुभम अग्रवाल की नियुक्ति सरगुजा जिला हेतु की गई। शुभम की नियुक्ति राष्ट्राध्यक्ष महेश मीणा के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी अभिषेक अग्रवाल, उत्तर भारत के अध्यक्ष अंकित गौर,प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम कुमार यादव व अन्य पदाधिकारियों की सहमति से किया गया।प्रदेश पदाधिकारियों ने अम्बिकापुर पहुँच नियुक्ति पत्र देकर शुभम की नियुक्ति सरगुजा हेतु की गई।

Categorized in: