रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- विजय नगर चौकी के अंतर्गत ग्राम छतरपुर के मजदूर की मजदूरी की राशि फर्जी आहरण 2015 से 2017 के बीच करने पर मजदूर के रिपोर्ट तत्कालिक सरपंच, सचिव रोजगार सहायक भारतीय स्टेट बैंक रामानुजगंज तत्कालिक मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक बलरामपुर के तत्कालिक मैनेजर एवं जनपद कार्यालय के तत्कालिक जनपद सीईओ के विरुद्ध भारतीय दंड विधान की धारा 34, 420, 467, 468, 471 के तहत विजय नगर चौकी में अपराध पंजीबद्ध किया गया।

                                         प्राप्त जानकारी के अनुसार मनरेगा मजदूर दुबराज कुर्रे एवं 3 अन्य मनरेगा मजदूरों द्वारा विजय नगर चौकी में आवेदन दिया गया कि सन 2015, 2016, 2017 में ग्राम पंचायत छतरपुर के अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्य में मनरेगा के हम लोगों के द्वारा मजदूरी किया गया था जिसका भुगतान 2- 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत छतरपुर के पूर्व सरपंच पूर्व सचिव वर्तमान सरपंच रोजगार सहायक एवं गांव के नारद यादव ,प्रदीप यादव, उमाशंकर यादव के द्वारा मनरेगा मजदूरी राशि का भुगतान नहीं किया गया। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने वर्तमान सरपंच से मस्टररोल की छाया प्रति मांगी गई एवं मजदूरों के जाब कार्ड का अवलोकन किया गया जिससे खुलासा हुआ कि मजदूरों के मजदूरी राशि का गबन किया गया है। इस पर पूर्व सरपंच ,पूर्व सचिव, पूर्व रोजगार सहायक जनपद पंचायत कार्यालय रामानुजगंज तत्कालीन सीईओ भारतीय स्टेट बैंक रामानुजगंज एवं पंजाब नेशनल बैंक बलरामपुर के तत्कालिक मैनेजर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जांच अधिकारी विनोद पासवान ने बताया कि प्रकरण की विवेचना के बाद संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Categorized in: