अंबिकापुर. सूरजपुर के जजावल में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद जिले में नाकेबंदी कर दी गई है। अंबिकापुर शहर में भी इसका असर दिख रहा है। इसे लेकर जिला प्रशासन भी स ती बरत रही है। लोगों से अनावश्यक घर से न निकलने की अपील की जा रही है। लॉकडाउन-२ का मात्र दो दिन ही शेष बचा हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। वहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर की कुछ दुकानों को खोलने के निर्देश दिए गए हैं। जो सुबह 9 बजे से शाम 5 तक ही खुल रही हैं। पुलिस दोपहर तीन बजे व शाम पांच बजे दो बार शहर में निकल कर दुकानों को बंद करा रही है। शाम ५ बजे के बाद शहर में वीरानी नजर आने लगती है, केवल चौक-चौराहों पर पुलिस ही अपनी ड्यूटी पर दिखते हैं।
लॉकडाउन का मात्र दो दिन शेष बचा है। इसे लेकर शहर के लोगों में जो उत्साह दिख रहा था, वह अब नजर नहीं आ रहा। सूरजपुर के जजावल राहत शविर में कोरोना के 3 पॉजिटिव केस मिलने के बाद सभी डरे हुए हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन भी पूरी स त हो गया है। शहर के बाहरी क्षेत्रों में हर नाके पर नाकेबंदी कर दी है। वहीं शहर में भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हर चौक-चौराहों पर पुलिस की ड्यूटी बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन ने शाम पांच बजे के बाद शहर की सारी दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिला प्रशासन के निर्देश पर इलेक्ट्रॉनिक व अन्य दुकानों को जो छुट दी गई थी उसे अब सुबह ९ बजे से दोपहर 3 बजे तक ही खोलने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं सब्जी, किराना दुकान, दूध, मटन की दुकानें शाम पांच बजे तक ही खुली रहेंगीं। जबकि पेट्रोल पंप व मेडिकल दुकान को ज्यादा छूट दी गई है। दोपहर तीन बजे के बाद शहर में लोगों की आवाजाही एकाएक कम हो जा रही है।
दुकानें बंद कराने निकल रही पुलिस
जिला प्रशासन के निर्देश पर सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इलेक्ट्रॉनिक व अन्य दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। दोपहर तीन बजे के बाद पुलिस शहर में घूम-घूम कर बंद करा रही है। वहीं शाम पांच बजे के बाद भी पुलिस को पुन: शेष दुकानों को बंद कराने निकलना पड़ता है।

Categorized in: