रायपुर -आज राजधानी शहर रायपुर के प्रथम नागरिक महापौर श्री एजाज ढेबर ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से 71वें संविधान दिवस के पावन अवसर पर राजधानी के कलेक्टर कार्यालय के सामने स्थित संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन किया एवं भारत गणराज्य को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान बनाने दिए गये अद्भुत एवं अद्वितीय योगदान पर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की. महापौर श्री एजाज ढेबर ने सभी नागरिकों को संविधान दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व अवसर की हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा कि भारत का संविधान डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर की अध्यक्षता वाली संविधान समिति द्वारा 2 वर्ष,11 माह 18 दिन की कड़ी राष्ट्रहितैषी मेहनत के साथ दिनांक 26 जनवरी 1949 को प्रभावशील भारत सरकार ने किया था. प्रत्येक नागरिक को अपने देश के संविधान पर गर्व होना चाहिए. भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर के नेतृत्व में तैयार एवं प्रभावशील किया गया भारत का संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है, यह आत्म गौरव सहित प्रत्येक नागरिक के लिए राष्ट्रीय गौरव का विषय है. इस अवसर पर महापौर श्री एजाज ढेबर ने छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह छाबड़ा, पूर्व पार्षद श्री गोवर्धन शर्मा सहित भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों को संविधान के प्रति अपनी आस्था एवं कृतज्ञता डॉक्टर बी. आर. अम्बेडकर के नेतृत्व वाली संविधान समिति के कार्य के प्रति संविधान के रास्ते पर चलने की सामूहिक शपथ दिलवाते हुए व्यक्त की.

Categorized in: